{"_id":"6a061f7389826357d607e87d","slug":"foundation-stone-laid-for-gurus-memorial-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-155213-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गुरु स्मारक की रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गुरु स्मारक की रखी नींव
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 15 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रवचन देते जैन मुनि।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। कीकरवासनी क्षेत्र में जैन समाज के लोगों की ओर से गुरु स्मारक की नींव रखी गई। आनंद मुनि एवं प्रवचन दिवाकर दीपेश मुनि के सानिध्य में गुरु स्मारक निर्माण के लिए नींव पूजन समारोह संपन्न हुआ।
गुरु स्मारक आचार्य रघुनाथ, पंडित स्वामी ज्ञानचंद एवं आचार्य प्रवर खुशहालचंद्र की अमर स्मृतियों को समर्पित होगा। स्मारक का शिखर अष्टदल कमल के आकार में निर्मित किया जाएगा। स्मारक की आधारशिला दिल्ली से सतीश गुप्ता एवं गीता गुप्ता ने रखी।
इस दौरान गुरु रघुनाथ कलश स्थापना का पुण्य लाभ पटियाला, पंजाब से पधारे राजेंद्र गर्ग, रिपू गर्ग, राकेश जैन, कविता, प्रतीक जैन व शीतल जैन ने प्राप्त किया। आयोजन में दिल्ली से जैन साध्वी मंजुल व श्रेया की उपस्थिति रही। इस अवसर पर साध्वी मंजुल ने कहा कि गुरु से जीवन प्रारंभ होता है और आस्था से जीवन का मार्ग प्रकाशित होता है।
ट्रस्ट के महामंत्री संजय ने बताया कि गुरु स्मारक आने वाले समय में श्रद्धा, शांति और सौभाग्य का महान केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति आध्यात्मिक ऊर्जा, आशीर्वाद और आत्मिक शांति का अनुभव करेगा।
Trending Videos