सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student alleges assault, blocking way and injuring him, FIR registered

Charkhi Dadri News: छात्र ने रास्ता रोककर हमला कर घायल करने का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 15 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student alleges assault, blocking way and injuring him, FIR registered
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव सांवड़ निवासी एक छात्र ने तीन युवकों पर रास्ता रोक कर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव सांवड़ निवासी आर्यन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पढ़ाई करता है। गत मंगलवार को दोपहर के समय वह स्कूटी पर भिवानी से अपने घर सांवड़ आ रहा था। जब वह गांव में राधा-कृष्ण मंदिर के गेट के समीप पहुंचा तो तीन नामजद व 2-3 अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान स्कूटी को लात मारकर उसे व स्कूटी को नीचे गिरा दिया।
Trending Videos

जिसके बाद उक्त तीनों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गली के अन्य लोगों ने बीचबचाव कर उसे छुड़वाया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी बौंद में भर्ती करवाया गया। बौंद कलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed