{"_id":"6a21cf9516b56ca3550431e3","slug":"a-memorandum-was-submitted-to-the-administration-to-ban-the-consumption-of-alcohol-in-public-places-in-the-city-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-156142-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर रोक लगवाने के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर रोक लगवाने के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। समाजसेवी रिंपी फोगाट के नेतृत्व में मौजिज लोगों ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर रोक लगाने की मांग के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
फोगाट ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सरेआम शराब सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं व बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सरेआम शराब पीने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। कई बार विवाद एवं कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि यह सभ्य समाज की मर्यादाओं के भी विपरीत है। इसका असर परिवारों और युवाओं पर पड़ता है।
विज्ञापन
फोगाट ने एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर के बाजारों, बस स्टैंड, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों व शराब ठेकों के आसपास नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और सरेआम शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान हसान पाना प्रधान धर्मवीर फोगाट, पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फोगाट, पूर्व प्रिंसिपल बलवीर नेहरा, ओपी भगत, वेदप्रकाश, श्यामसुंदर, अतुल फोगाट, धीरज जैन आदि मौजूद रहे।

Trending Videos