सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   SDM listened to public complaints in the resolution camp and gave instructions for their disposal

Charkhi Dadri News: एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनी जन शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
SDM listened to public complaints in the resolution camp and gave instructions for their disposal
विज्ञापन
चरखी दादरी। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान शिविर में अवैध कालोनी निर्माण, बिजली, पानी, अवैध कब्जे, पेंशन, पैमाइश व पुलिस आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर समाधान होने वाली शिकायतों का निवारण किया गया और बाकी बची हुई शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Trending Videos

एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की ओर से नागरिकों की सुविधाओं के लिए विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम उपलब्ध करवाए गए हैं। इसलिए प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध निपटारा किया जाए। इस दौरान उन्होंने जन संवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निवारण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखें। जिन मामलों का समाधान मौके पर किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उनमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा सके। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed