{"_id":"6a21ce46c30daf574c0cc289","slug":"mri-facility-will-start-soon-in-dadri-civil-hospital-patients-will-get-great-relief-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156170-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी के नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी एमआरआई सुविधा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी के नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी एमआरआई सुविधा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में जल्द ही एमआरआई की सुविधा शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की ओर से एमआरआई सुविधा शुरू करने के लिए एजेंसी को निविदा जारी कर दी गई है। अस्पताल में यह सुविधा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत संचालित की जाएगी। एमआरआई मशीन स्थापित होने के बाद जिले के मरीजों को जांच के लिए भिवानी या रोहतक नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और रुपये दोनों की ही बचत होगी।
बता दें कि वर्तमान में दादरी जिले में कहीं भी एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गंभीर बीमारियों, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं, रीढ़, जोड़ों और अन्य जटिल रोगों की जांच के लिए मरीजों को भिवानी या रोहतक स्थित केंद्रों पर जाना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी एमआरआई जांच की आवश्यकता होने पर भिवानी रेफर किया जाता है। इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ के साथ-साथ आवागमन की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एमआरआई सुविधा शुरू करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। मुख्यालय की ओर से निविदा जारी किए जाने के बाद संबंधित एजेंसी अस्पताल परिसर में मशीन स्थापना और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करेगी। एमआरआई यूनिट के संचालन के लिए निर्धारित स्थान, तकनीकी संसाधन और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने में करीब तीन महीने का समय लगने का अनुमान है।
विज्ञापन
पीपीपी मोड के तहत शुरू होगी सुविधा
पीपीपी मोड के तहत शुरू होने वाली इस सुविधा का बड़ा फायदा यह है कि मरीजों को निजी केंद्रों की तुलना में कम शुल्क पर एमआरआई जांच उपलब्ध हो सकेगी। नागरिक अस्पताल परिसर में यह सुविधा शुरू होने से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जांच सुलभ दरों पर मिल पाएगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं कुछ श्रेणी के लोगों को निशुल्क भी सुविधा का लाभ मिलेगा।
सीटी स्कैन सुविधा हो चुकी है शुरू
नागरिक अस्पताल में कुछ महीने पहले सीटी स्कैन सुविधा शुरू हो चुकी है। सीटी स्कैन सुविधा शुरु होने के बाद काफी संख्या में मरीजों को जिले में ही जांच की सुविधा मिलने लगी है। अब एमआरआई सुविधा शुरू होने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। इससे कई गंभीर बीमारियों के निदान में तेजी आएगी और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
लंबे समय से उठ रही थी मांग
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नागरिक अस्पताल में पिछले काफी समय से एमआरआई सुविधा शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। अब एमआरआई मशीन लगने के बाद लोगों को दूसरे जिलों के अस्पतालों और निजी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
वर्सन :
विभाग के मुख्यालय की ओर से दादरी के नागरिक अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू करने के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। पीपीपी मोड के तहत सुविधा शुरू होगी। संबंधित एजेंसी की ओर से मशीन स्थापित करने और सुविधा के शुरू होने में करीब तीन महीने का समय लगेगा।-- डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
बता दें कि वर्तमान में दादरी जिले में कहीं भी एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गंभीर बीमारियों, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं, रीढ़, जोड़ों और अन्य जटिल रोगों की जांच के लिए मरीजों को भिवानी या रोहतक स्थित केंद्रों पर जाना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी एमआरआई जांच की आवश्यकता होने पर भिवानी रेफर किया जाता है। इसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ के साथ-साथ आवागमन की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एमआरआई सुविधा शुरू करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। मुख्यालय की ओर से निविदा जारी किए जाने के बाद संबंधित एजेंसी अस्पताल परिसर में मशीन स्थापना और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करेगी। एमआरआई यूनिट के संचालन के लिए निर्धारित स्थान, तकनीकी संसाधन और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने में करीब तीन महीने का समय लगने का अनुमान है।
Trending Videos
पीपीपी मोड के तहत शुरू होगी सुविधा
पीपीपी मोड के तहत शुरू होने वाली इस सुविधा का बड़ा फायदा यह है कि मरीजों को निजी केंद्रों की तुलना में कम शुल्क पर एमआरआई जांच उपलब्ध हो सकेगी। नागरिक अस्पताल परिसर में यह सुविधा शुरू होने से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जांच सुलभ दरों पर मिल पाएगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं कुछ श्रेणी के लोगों को निशुल्क भी सुविधा का लाभ मिलेगा।
सीटी स्कैन सुविधा हो चुकी है शुरू
नागरिक अस्पताल में कुछ महीने पहले सीटी स्कैन सुविधा शुरू हो चुकी है। सीटी स्कैन सुविधा शुरु होने के बाद काफी संख्या में मरीजों को जिले में ही जांच की सुविधा मिलने लगी है। अब एमआरआई सुविधा शुरू होने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी। इससे कई गंभीर बीमारियों के निदान में तेजी आएगी और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
लंबे समय से उठ रही थी मांग
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नागरिक अस्पताल में पिछले काफी समय से एमआरआई सुविधा शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। अब एमआरआई मशीन लगने के बाद लोगों को दूसरे जिलों के अस्पतालों और निजी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
वर्सन :
विभाग के मुख्यालय की ओर से दादरी के नागरिक अस्पताल में एमआरआई सुविधा शुरू करने के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। पीपीपी मोड के तहत सुविधा शुरू होगी। संबंधित एजेंसी की ओर से मशीन स्थापित करने और सुविधा के शुरू होने में करीब तीन महीने का समय लगेगा।