{"_id":"6a21cf264e1311df2d0d1cbb","slug":"strong-winds-and-light-showers-brought-some-relief-from-the-heat-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156167-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तेज हवाओं और हल्की फुहारों से बदला मौसम, गर्मी से मिली आंशिक राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तेज हवाओं और हल्की फुहारों से बदला मौसम, गर्मी से मिली आंशिक राहत
विज्ञापन
धी के दौरान बस स्टैंड रोड पर छाए काले बादल।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को दिनभर की तेज गर्मी के बाद दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं और कई क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ीं। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई लेकिन मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे ऐसे में मौसम के बदले मिजाज ने वातावरण को कुछ हद तक सुहावना बना दिया।
40 पर पहुंचा पारा
दिन के समय तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद अचानक चली तेज हवाओं ने गर्मी के प्रभाव को कम किया और बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई।
किसानों को राहत
मौसम में आए इस बदलाव के कारण किसानों और आम लोगों ने भी राहत महसूस की। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी। बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही थी। हालांकि हल्की बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आई, लेकिन मौसम सुहावना होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
7 जून तक परिवर्तन की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी सात जून तक मौसम में बदलाव की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
गर्मी से रखें बचाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अभी गर्मी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और दिन के तापमान में अधिक कमी आने की संभावना नहीं है। बावजूद इसके बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने तथा गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
वर्सन:
दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाही और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग।

Trending Videos