{"_id":"6a21d033e86abff9650c2ac0","slug":"only-6200-beneficiaries-received-happy-cards-in-a-month-and-a-half-while-13800-cards-are-still-pending-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-156158-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डेढ़ माह में केवल 6200 लाभार्थियों ने लिए हैप्पी कार्ड, 13,800 कार्ड अब भी पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डेढ़ माह में केवल 6200 लाभार्थियों ने लिए हैप्पी कार्ड, 13,800 कार्ड अब भी पड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित हैप्पी कार्ड योजना के तहत पात्र परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोडवेज विभाग लगातार प्रयासरत है लेकिन लाभार्थियों की अपेक्षित रुचि न मिलने से कार्ड वितरण की प्रक्रिया धीमी बनी हुई है। चौथे चरण में पांच हजार लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर ओटीपी भेजकर उन्हें कार्ड प्राप्त करने के लिए सूचित किया गया था फिर भी बड़ी संख्या में लाभार्थी कार्ड लेने नहीं पहुंच रहे हैं।
दो साल पहले शुरू हुई थी योजना
जानकारी के अनुसार, अंत्योदय परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दो वर्ष पहले हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत की गई थी। जिले में अक्तूबर 2025 तक 61,485 लोगों को योजना का लाभ मिल चुका था। इसके बाद शेष 22,695 आवेदकों के हैप्पी कार्ड अप्रैल 2026 में रोडवेज विभाग को प्राप्त हुए। कार्ड वितरण के दौरान भीड़-भाड़ से बचने और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग ने प्रक्रिया को पांच चरणों में विभाजित किया।
मोबाइल नंबरों पर भेजे ओटीपी
रोडवेज विभाग की ओर से नियुक्त कर्मचारियों ने एक जून तक करीब 20 हजार पात्र लाभार्थियों के मोबाइल नंबरों पर ओटीपी और सूचना संदेश भेज दिए थे। इसके बावजूद दो जून तक केवल 6200 लाभार्थी ही अपने कार्ड लेने के लिए रोडवेज परिसर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी कार्ड वितरण की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
13,800 हैप्पी कार्ड रोडवेज परिसर में रखे
अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में लगभग 13,800 हैप्पी कार्ड रोडवेज परिसर में रखे हुए हैं और उनके लाभार्थियों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अंतिम चरण में 2695 कार्डों के लिए अभी ओटीपी भेजे जाने शेष हैं। विभाग का मानना है कि यदि पात्र व्यक्ति समय रहते कार्ड प्राप्त कर लें तो वे सरकार की इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
बॉक्स :
20 हजार आवेदकों तक पहुंची सूचना
योजना के सफल संचालन को लेकर स्थानीय रोडवेज डिपो पूरी तरह सक्रिय है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 20 हजार आवेदनकर्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर वन टाइम पासवर्ड और सूचना संदेश भेजे जा चुके हैं। मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप कार्ड वितरण को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि बस स्टैंड और काउंटरों पर अनावश्यक भीड़ न हो तथा लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बॉक्स :
प्रतिदिन किए जा रहे फोन कॉल
रोडवेज विभाग लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। जिन लोगों के कार्ड तैयार हो चुके हैं और जिन्हें संदेश भेजे जा चुके हैं, लेकिन वे किसी कारणवश कार्ड लेने नहीं पहुंच रहे हैं, उनसे कर्मचारी प्रतिदिन व्यक्तिगत रूप से फोन पर संपर्क कर रहे हैं। कॉल के माध्यम से उन्हें निकटतम काउंटर पर पहुंचकर कार्ड प्राप्त करने की अपील की जा रही है ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंच सके।
वर्सन :
हैप्पी कार्ड वितरण के लिए परिसर में विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी कार्ड को एक्टिवेट करने के बाद लाभार्थियों को सौंप रहे हैं। ओटीपी भेजे जाने के बाद भी कार्ड लेने नहीं पहुंचने वाले पात्र व्यक्तियों से लगातार फोन पर संपर्क कर उन्हें जानकारी दी जा रही है।- सतीश लोहाच, संस्थान प्रबंधक, दादरी।

Trending Videos