{"_id":"69d9319b193c4f1324058fc9","slug":"chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-and-inaugurate-projects-worth-crores-today-preparations-complete-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153749-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री आज करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री आज करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
नई सब्जी मंडी में रैली स्थल पर की जा रही तैयारियां।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दादरी के विकास को नई रफ्तार देने के लिए स्थानीय नई सब्जी मंडी में विकसित दादरी रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली इसलिए भी अहम है क्योंकि करीब चार वर्षों के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां किसी बड़ी सार्वजनिक रैली का हिस्सा बन रहे हैं। इससे पहले जुलाई 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दादरी की नई अनाज मंडी में रैली को संबोधित किया था। हालांकि इस चार वर्ष के अंतराल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दादरी आते रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है और क्षेत्र को बड़ी सौगातें मिलने की काफी उम्मीद हैं।
जिला स्तरीय लघु सचिवालय का उद्घाटन
मुख्यमंत्री विकसित दादरी रैली के दौरान नवनिर्मित जिलास्तरीय लघु सचिवालय भवन का उद्घाटन करेंगे। लंबे समय से इंतजार हो रहे इस प्रशासनिक भवन के शुरू होने से जिले के लोगों को एक ही छत के नीचे तमाम सरकारी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों से जुड़ी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
विधायक सुनील सांगवान ने झोंकी ताकत
रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय विधायक सुनील सांगवान दिन-रात एक किए हुए हैं। जेल अधीक्षक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति के मैदान में उतरे सांगवान के लिए यह रैली उनके राजनीतिक कौशल की भी एक बड़ी परीक्षा है। उन्होंने पिछले कई दिनों से गांवों और शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को रैली का न्योता दिया है।
जनता को बड़ी घोषणाओं की आस
दादरी जिला बनने के बाद से ही यहां के निवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की राह देख रहे हैं। रैली को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री से पेयजल, सीवरेज व्यवस्था और सड़कों की मजबूती के लिए विशेष पैकेज की उम्मीद है।
Trending Videos