{"_id":"69d9314b6b4152bf980887cf","slug":"stf-arrested-two-youths-with-illegal-weapons-recovered-a-country-made-pistol-and-four-cartridges-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153748-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसटीएफ ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसटीएफ ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) यूनिट बहादुरगढ़ टीम ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवेंद्र उर्फ ढिल्लू महेंद्रगढ़ जिले के गांव बलाना और रोहित महेंद्रगढ़ जिले के गांव उस्मापुर का रहने वाला है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ की टीम एएसआई विकास, हेड कांस्टेबल सोमबीर सिंह, हेड कांस्टेबल तकदीर, ईएचसी धर्मबीर वीरवार को मोस्ट वांटेड अपराधी की तलाश में दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव पालड़ी बस अड्डे के समीप मौजूद थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि देवेंद्र उर्फ ढिल्लू व उसका साथी रोहित अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गांव पालड़ी से जावा जाने वाले कच्चे रास्ते पर घूम रहे हैं। साथ ही सूचना मिली कि देवेंद्र के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
सूचना मिलते ही टीम गांव पालड़ी से जावा जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची। कुछ दूरी पर दो युवक गांव जावा से पालड़ी की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस को नजदीक आता देख दोनों एक दम से पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगे। शक के आधार पर टीम ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम देवेंद्र उर्फ ढिल्लू निवासी गांव बलाना तथा रोहित निवासी गांव उस्मापुर जिला महेंद्रगढ़ बताया। टीम द्वारा तलाशी लेने पर देवेंद्र उर्फ ढिल्लू के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। जिसकी मैग्जीन में दो कारतूस लोड मिले। वहीं रोहित के पास से दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद पिस्तौल व चार कारतूस को कब्जे में लेते हुए दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत झोझू कलां थाने में प्राथमिकी दर्ज की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Trending Videos