{"_id":"69d930b2cf70a9970e0326e6","slug":"panipat-team-won-the-state-level-childrens-hockey-match-by-defeating-achina-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-153758-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय बाल हॉकी मुकाबले में अचीना काे हराकर पानीपत की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय बाल हॉकी मुकाबले में अचीना काे हराकर पानीपत की टीम ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए अतिथि व अन्य।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव अचीना स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में शुक्रवार को मेजर जेएनएस यादव की स्मृति में राज्यस्तरीय बाल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन मेजर जेएनएस यादव के परिवार की ओर से किया गया जिसमें क्षेत्रभर की टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में अचीना टीम को हरा पानीपत की टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
पानीपत ने अचीना का हराया
प्रतियोगिता में पानीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मेजबान अचीना की टीम द्वितीय स्थान पर रही जबकि बौंद कलां की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव (सेवानिवृत्त) ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विजेता टीमों को दिया नकद पुरस्कार
मुख्य अतिथि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7100 रुपये व ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट और बेस्ट गोलकीपर को 500-500 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इन आठ टीमों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में कंवाली, झज्जर, सांवड़, झिंझर, प्रेमनगर, बौंद कलां सहित कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। आपसी मुकाबलों में खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना भी देखने को मिली, जो प्रतियोगिता की विशेषता रही। इस आयोजन को सफल बनाने में रेफरी तिलक, अशोक, मनजीत, प्रीतम, राजकुमार, सुमन, सुनिल, नरेश, आशीष व जसविंद्र की अहम भूमिका रही।
नशे से दूर रहने का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, शिक्षा पर ध्यान देने और खेलों में मेहनत कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। इस मौके पर कैप्टन जोगिंदर सिंह, सुरेंद्र सरपंच, उमेद नंबरदार, प्रेम नंबरदार, जगदीश नंबरदार, रत्न सिंह रोहिल्ला, मंगल पंच, नरेश भोला, सुनील फौजी उपस्थित रहे।
Trending Videos