फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress paid tribute on the anniversary of the Quit India Movement.

Charkhi Dadri News: कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर दी श्रद्धांजलि

Mon, 10 Aug 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Congress paid tribute on the anniversary of the Quit India Movement.
चरखी दादरी। जिला कांग्रेस कार्यालय दादरी में रविवार को ऐतिहासिक ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित महान सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को ऐतिहासिक अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत को गुलामी अस्वीकार करने का स्पष्ट संदेश दिया था। महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के आह्वान पर लाखों लोगों ने स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लिया। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान और सोमवीर सांगवान उपस्थित रहे। राजू मान, ओमप्रकाश, दलवीर गांधी, सुरेश पांडवानिया, अजीत बबली और सुरेंद्र सांगवान भी मौजूद थे। इंटक जिला प्रधान मनीराम छपार, संगठन महासचिव आनंद सिंह और कोषाध्यक्ष सुनील दुरेजा शामिल हुए। नरेंद्र दहिया, जिला समन्वयक संदीप फौगाट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed