फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nationwide 'Fill the Jails' (Jail Bharo) movement by central trade unions on August 10.

Charkhi Dadri News: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन

Mon, 10 Aug 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nationwide 'Fill the Jails' (Jail Bharo) movement by central trade unions on August 10.
बाढड़ा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। मजदूर, किसान, कर्मचारी और मेहनतकश जनता दादरी हाथी पार्क में एकजुट होंगे। वे सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

सीटू जिला संयोजक राजकुमार धिकाड़ा, सुमेर सिंह धारणी, कमलेश भैरवी, किसान सभा जिला अध्यक्ष रणधीर कुंगड़ और ब्लॉक प्रधान नसीब मोद ने संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि देश का मजदूर और किसान महंगाई, बेरोजगारी, अस्थायी रोजगार और कम मजदूरी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा में कटौती और कृषि संकट भी बड़ी चुनौतियां हैं। सरकार इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। यह आंदोलन 10 अगस्त को सुबह 11 बजे दादरी हाथी पार्क में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि यह जेल भरो आंदोलन मजदूर-किसान एकता का प्रतीक है। यह अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष का संदेश देगा। उन्होंने दादरी जिले के सभी मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, स्कीम वर्करों, महिलाओं और युवाओं से अपील की। सभी 10 अगस्त को सुबह 10 बजे हाथी पार्क, चरखी दादरी में अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed