{"_id":"6a78de01818e57a606070e3b","slug":"relief-for-students-through-the-roadways-free-bus-pass-scheme-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-158785-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोडवेज की निशुल्क बस पास योजना से विद्यार्थियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोडवेज की निशुल्क बस पास योजना से विद्यार्थियों को राहत
Mon, 10 Aug 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड में बूथों पर खड़ीं बसें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज की निशुल्क विशेष बस पास योजना ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत बनी है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को विशेष बस पास जारी किए जा रहे हैं। इससे वे अपने शिक्षण संस्थान तक निशुल्क यात्रा कर सकते हैं।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिदिन शहर या अन्य जिलों में जाना पड़ता है। रोजाना बस किराया उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता था। रोडवेज विभाग इस समस्या को देखते हुए विशेष बस पास उपलब्ध करवा रहा है। इससे विद्यार्थियों का नियमित आवागमन आसान हो गया है।
विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थान तक 150 किलोमीटर की दूरी तक रोडवेज बसों में यात्रा कर सकते हैं। दादरी जिले के दूर-दराज गांवों के छात्रों को भिवानी, रोहतक के कॉलेजों तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है। निर्धारित नियमों के अनुसार, विद्यार्थी पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान इस पास का लाभ ले सकते हैं। यह योजना प्रतिदिन आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन
अभिभावकों का आर्थिक बोझ घटा
विद्यार्थियों के नियमित आवागमन का खर्च परिवारों के लिए एक बड़ी चिंता थी। विशेषकर ग्रामीण परिवारों को प्रतिदिन कई किलोमीटर की यात्रा का खर्च उठाना पड़ता था। बस पास योजना से परिवहन पर होने वाला यह खर्च कम हुआ है। विद्यार्थियों का कहना है कि इस सुविधा से वे नियमित रूप से कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में पहुंच पाते हैं।
योजना से लाभान्वित हो रहे विद्यार्थी
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में इस वर्ष छह हजार से अधिक विद्यार्थियों को विशेष बस पास जारी किए गए हैं। विभाग समय-समय पर छात्रों को पास बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी भी देता है। इससे उन्हें योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होती है।
जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी विशेष बस पास के माध्यम से प्रतिदिन अपने शिक्षण संस्थान तक 150 किलोमीटर की दूरी तक रोडवेज बसों में यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, सरकारी अवकाश के दिनों में यह पास मान्य नहीं होता।
-सतीश लुहाच, संस्थान प्रबंधक, डिपो दादरी