फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   'Har Ghar Tiranga' campaign launched with public participation.

Charkhi Dadri News: जन भागीदारी के साथ हर घर तिरंगा अभियान शुरू

Mon, 10 Aug 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga' campaign launched with public participation.
गांव में तिरंगा यात्रा निकालते हुए ग्रामीण। 
चरखी दादरी। जिले में हर घर तिरंगा अभियान का जन भागीदारी के साथ आगाज हो गया है। यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम होंगे। वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन भी होगा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस आयोजित होगा। जिला में चार जगहों पर प्रदर्शनी भी लगेगी।
विज्ञापन

आगामी 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की रविवार को लोगों के सहयोग के साथ शुरुआत हो गई है। गांव में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान की शुरुआत की। पंचायत एवं विकास विभाग के सहयोग से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में बच्चों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया और गांव की फेरी लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने वंदे मातरम्, भारत माता की जय आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

देश की स्वतंत्रता के प्रतीक हमारे राष्ट्रीय गौरव तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा केवल एक सरकारी या प्रशासनिक आयोजन न होकर एक व्यापक जन-आंदोलन है जिसका उद्देश्य हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव जगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



17 अगस्त तक चार जगह लगेगी प्रदर्शनी
हर घर तिरंगा अभियान आगामी 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही जिला में चार स्थानों पर प्रदर्शनी भी लगेगी जिसमें आजादी के आंदोलन की झलकियां देखने को मिलेंगी। दादरी सहित बाढड़ा, झोझू व बौंद में प्रदर्शनी का आयोजन होगा।



सेल्फी करें अपलोड, पाएं डिजिटल प्रमाण पत्र
उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला के लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ हरघरतिरंगाडाटकॉम पोर्टल पर अपनी सेल्फी अपलोड करें। इसके बाद उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारा मान, सम्मान और स्वाभिमान है। यह अभियान हमें हमारे संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed