सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Emphasis on achieving the targets of Sampoorna Abhiyaan 2.0 by 14

Charkhi Dadri News: 14 तक संपूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्य हासिल करने पर दिया बल

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 06 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on achieving the targets of Sampoorna Abhiyaan 2.0 by 14
विज्ञापन
बाढड़ा। खंड कार्यालय में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता नीति आयोग के एबी फेलो मणिप्रकाश ने की। मणिप्रकाश ने बताया कि उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल के निर्देशन में कार्य करते हुए अभियान के निर्धारित छह प्रमुख संकेतकों का 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि इनमें से चार संकेतक का लक्ष्य 14 अप्रैल तक शत-प्रतिशत प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरक पोषाहार, मापन दक्षता, शौचालय और पेयजल उपलब्धता सहित चार संकेतकों में सुधार हुआ है। इनमें पेयजल उपलब्धता का लक्ष्य पहले ही सौ प्रतिशत प्राप्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दुधारू पशुओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण व शिक्षा विभाग में स्कूलों में छात्राओं के लिए मानक शौचालय उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Trending Videos

बीडीपीओ दीपक शर्मा ने विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे 14 अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में छात्राओं के लिए शौचालयों की कमी है, वहां स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से ग्राम पंचायत को प्रस्ताव भेजकर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसडीओ पशुपालन महा सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनीता सांगवान, सत्यवान, पूनम व बंटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed