{"_id":"6a77545120e3656dc00e8af3","slug":"even-a-waterlogged-field-couldnt-dampen-the-players-enthusiasm-their-mettle-was-on-full-display-at-the-district-level-rugby-trials-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158756-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पानी से भरा मैदान भी नहीं रोक पाया खिलाड़ियों का जोश, जिलास्तरीय रग्बी ट्रायल में दिखा दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पानी से भरा मैदान भी नहीं रोक पाया खिलाड़ियों का जोश, जिलास्तरीय रग्बी ट्रायल में दिखा दमखम
Sat, 08 Aug 2026 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
जलभराव की बीच दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में जिलास्तरीय रग्बी ट्रायल का आयोजन किया गया। बारिश के कारण मैदान में पानी भरा होने से खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अकादमी में रग्बी सहित विभिन्न खेलों के नियमित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। कोच राजेश तक्षक ने बताया कि अंडर-15 बालक वर्ग में लकी सौंफ कासनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम में गर्वित, अंश शर्मा, हितेन कुमार और शिखर शामिल रहे। वहीं पंकित की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में योगित, ध्रुव, सार्थक और कुशल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि अंडर-18 बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अनुज की कप्तानी वाली टीम, जिसमें केशव, शिवांशु, सुमित और कार्तिक शामिल थे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि हिमांशु की कप्तानी वाली टीम जिसमें यशेश, लक्ष्य, शुभम और मयंक शामिल थे वह द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जिला स्तरीय ट्रायल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। चयनित खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई।
इस अवसर पर महिला कोच सुदेश तक्षक, प्रधान मेहरचंद सांगवान, उपप्रधान ओमबीर महाराणा, नोडल अधिकारी मुकेश कुमार, अनीता लुहाच, रविंदर टाक, कुलवंत वकील, प्रदीप सरपंच व नागेंद्र सहरावत सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।