फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Various organizations geared up for the Jail Bharo movement

Charkhi Dadri News: जेल भरो आंदोलन के लिए विभिन्न संगठनों ने कसी कमर

Sat, 08 Aug 2026 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 08 Aug 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Various organizations geared up for the Jail Bharo movement
अनाज मंडी में आयोजित बैठक में मौजूद सीटू व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : 1
बाढड़ा। 10 अगस्त के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन की तैयारियों के लिए शनिवार को अनाज मंडी में सीटू संबंधित यूनियनों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन केे नेता सुरेश कुमार जेवली ने की। इस दौरान मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों से आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सीटू जिला सहसंयोजक सुमेर सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की जरूरत है। यूनियन नेता ने न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह लागू करने, स्कीम वर्कर्स व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सुमेर सिंह ने निर्माण मजदूरों के रद्द किए गए पंजीकरण मान्य करने, श्रमिकों को साल में 200 दिन काम देने व प्रतिदिन मजदूरी 800 रुपये करने की मांग की। उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने और फसलों की लाभकारी कीमत व खरीद की गारंटी की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने, एग्री डिस्कॉम की नीति वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान किसान नेता कामरेड रामपाल धारणी, संजय कुमार जीतपुरा, ग्रामीण चौकीदार सभा के ब्लॉक प्रधान राजेंद्र, मिड-डे-मील यूनियन की ब्लॉक प्रधान राकेश देवी आदि ने समर्थन दिया।
बैठक में निर्मला जेवली, कविता, राजेंद्र बेरला, ओमप्रकाश नांधा, बिजेंद्र सिंह बेरला, मनफूल, ओमप्रकाश, महीपाल, कारी दास, होशियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed