{"_id":"6a7752966040cb051c061197","slug":"traders-raised-slogans-against-the-government-after-water-entered-their-shops-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-158775-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दुकानों में पानी घुसने पर व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दुकानों में पानी घुसने पर व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Sat, 08 Aug 2026 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
जुई रोड पर पानी भरने पर रोष प्रकट करते हुए व्यापारी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। दो दिन से हो रही बारिश के कारण कस्बे के सड़क मार्गों पर जलभराव हो गया है। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से जुई रोड, जेवली रोड, क्रांतिकारी चौक और लोहारू रोड पर करीब 12 दुकानें पानी में डूब गईं। इससे आमजन और व्यापारी खासे परेशान हैं।
परेशान व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन से पानी निकासी की मांग की है। कस्बे में जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। नालों में मिट्टी जमा होने से पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। सड़कों पर पानी भरने से गुजरना मुश्किल हो गया है।
कई व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानों में पानी भर गया है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन को कई बार हालात से अवगत कराया है। लेकिन, कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन का आश्वासन
ग्राम पंचायत प्रतिनिधि राजेश बाढड़ा ने बताया कि कस्बे में जलभराव वाले स्थानों से पाइप लाइन के जरिये पानी निकाला जा रहा है। लोहारू रोड पर पुराने नालों को दुरुस्त करने का काम भी जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति को लेकर गंभीर है। सोमवार को उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर आगामी योजना पर चर्चा की जाएगी।