{"_id":"6a77520419b149cd230b327d","slug":"janata-mahavidyalaya-will-remain-open-today-as-well-special-facilities-will-be-available-for-admissions-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158769-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आज भी खुलेगा जनता महाविद्यालय, दाखिलों के लिए मिलेगी विशेष सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आज भी खुलेगा जनता महाविद्यालय, दाखिलों के लिए मिलेगी विशेष सुविधा
Sat, 08 Aug 2026 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
जनता काॅलेज में दाखिला करवाने के लिए पहुंचे विद्यार्थी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से रविवार को भी महाविद्यालय खुला रहेगा। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की है ताकि ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन में संशोधन कराने के लिए किसी भी छात्र-छात्रा को परेशानी का सामना न करना पड़े।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग का ऑनलाइन पोर्टल 9 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इसी के मद्देनजर महाविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि रविवार होने के बावजूद दाखिला प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रखी जाएगी। इसके लिए कंप्यूटर सेल और लाइब्रेरी में आवश्यक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
कर्मचारी रहेंगे उपलब्ध
कई विद्यार्थी तकनीकी जानकारी के अभाव में ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई महसूस करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों की सहायता के लिए महाविद्यालय के कर्मचारी पूरे समय उपलब्ध रहेंगे। छात्र-छात्राओं को आवेदन पत्र भरने, दस्तावेज अपलोड करने, विषयों का चयन करने तथा यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो आवेदन में संशोधन कराने की सुविधा भी महाविद्यालय परिसर में ही उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विशेष व्यवस्था की
प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल तकनीकी कारणों से दाखिले से वंचित न रहे। इसी सोच के साथ रविवार को भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को भी पर्याप्त समय मिल सके और वे आसानी से अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें।
शाम 4 बजे तक पहुंच सकते हैं विद्यार्थी
दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक महाविद्यालय पहुंच सकते हैं। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन आवेदन से संबंधित हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि आवेदन के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो तथा अन्य जरूरी प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं, ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
वर्जन
अंतिम समय तक इंतजार करने के बजाय निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। समय रहते आवेदन करने से तकनीकी समस्याओं और भीड़ से बचा जा सकेगा व विद्यार्थियों का दाखिला बिना किसी बाधा के सुनिश्चित हो सकेगा।- डॉ. जयवीर सिंह, प्राचार्य, जनता कॉलेज