{"_id":"6a3054e7525d2ae7720fc40e","slug":"message-of-health-and-freedom-from-addiction-conveyed-to-people-during-the-marathon-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156599-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मैराथन में लोगों को स्वास्थ्य और नशामुक्ति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मैराथन में लोगों को स्वास्थ्य और नशामुक्ति का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के साथ-साथ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय योग मैराथन में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग, स्वास्थ्य और नशामुक्ति के संदेश को लेकर निकाली गई इस मैराथन में युवाओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त मनदीप कौर ने रोज गार्डन से योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग और खेल गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
उन्होंने नागरिकों से 21 जून को नई अनाज मंडी परिसर दादरी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह सहित बाढड़ा अनाज मंडी, बौंद मॉडल स्कूल व झोझू कन्या स्कूल में आयोजित होने वाले खंड स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान भी किया।