सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Online application process completed in colleges

Charkhi Dadri News: कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Online application process completed in colleges
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के सरकारी और एडिड कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 15 जून तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था।

अब विद्यार्थियों को आवेदन संबंधी त्रुटियों के समाधान का अवसर दिया है। विभाग के अनुसार 17 जून तक विद्यार्थी अपने आवेदन में ओटीपी आधारित समाधान प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक सुधार और आपत्तियों का निस्तारण कर सकेंगे। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 18 जून को विद्यार्थी अपने आवेदनों में दर्ज आपत्तियों और कमियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे इसके लिए कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को इसकी सूचना दे दी जाएगी। 22 जून तक ऑनलाइन दस्तावेजों की वेरिफिकेशन का कार्य संबंधित कॉलेजों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी ताकि मेरिट सूची तैयार करने में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed