{"_id":"6a3057c18280f24ef308b4d1","slug":"the-fragrance-of-hard-work-will-now-reach-the-market-a-shared-platform-is-being-created-for-women-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-156607-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अब बाजार तक पहुंचेगी मेहनत की खुशबू, महिलाओं के लिए बन रहा साझा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अब बाजार तक पहुंचेगी मेहनत की खुशबू, महिलाओं के लिए बन रहा साझा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
शहर की अग्रसेन धर्मशाला के सामने स्थापित किए गए पोर्टेबल केबिन।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। घर की दहलीज से बाजार तक, महिलाओं के सपनों को अब नई उड़ान मिलने जा रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को पहचान दिलाने की दिशा में नगर परिषद ने साझा बाजार की अनूठी पहल शुरू की है। शहर में बनाए जा रहे इस साझा बाजार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पादों की सीधे बिक्री कर सकेंगी।
पहले चरण में 10 पोर्टेबल केबिन स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से पांच पहुंच चुके हैं। स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला के सामने नंदीशाला के बाहर इन्हें स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। यह बाजार महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का नया केंद्र बनने की उम्मीद जगाए हुए है।
नगर परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार साझा बाजार का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऐसा स्थायी मंच उपलब्ध कराना है जहां वे अपने द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकें। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
साझा बाजार की स्थापना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे। इससे विभिन्न समूहों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान भी होगा और महिलाओं को नए व्यावसायिक अवसरों की जानकारी मिलेगी। नगर परिषद का यह प्रयास महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी सहायक साबित होगा।
बताया जा रहा है कि नगर परिषद की ओर से 10 केबिन का आर्डर किया जा चुका है। इनमें से पांच केबिन पहुंच चुके हैं और पांच केबिन जल्द पहुंच जाएंगे। सभी केबिन स्थापित होने के बाद स्वयं सहायता समूहों को आवंटन प्रक्रिया पूरी कर साझा बाजार को आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस पहल से महिलाओं की आय बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।