{"_id":"69c7d1fa45b1264ead071b7e","slug":"extortion-demanded-from-gas-agency-operator-in-bhiwani-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गैस एजेंसी संचालक से मांगी रंगदारी, घर पर फेंकी पर्ची; शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गैस एजेंसी संचालक से मांगी रंगदारी, घर पर फेंकी पर्ची; शिकायत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिसमें एक व्यक्ति चाद्दर ओढ़े दिखाई दे रहा है।
गैस एजेंसी संचालक से मांगी रंगदारी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा स्थित एक गैस एजेंसी संचालक से पत्थर बंधी पर्ची फेंककर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घर पर फेंकी गई पर्ची में पांच लाख रुपये की मांग की गई है। नहीं देने पर गैस एजेंसी बंद करवाने की धमकी भी दी गई है जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। जिसमें एक व्यक्ति चाद्दर ओढ़े दिखाई दे रहा है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बाला देवी पत्नी अशोक बंसल ने बताया कि उनकी अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 76 पर गैस एजेंसी है। ऊपरी मंजिल पर उन्होंने अपना आवास बनाया हुआ है।
वह वहां सफाई कर रहे थे तभी अचानक उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो एक पर्ची पड़ी मिली। उस पर्ची को उठाकर जब पढ़ा तो उसमें पांच पेटी की डिमांड की गई थी। इसकी जानकारी पत्नी ने अपने पतिअशोक बंसल को दी जो कि गैस एजेंसी में मौजूद थे। सूचना मिलते ही अशोक बंसल अनाज मंडी स्थित अपने आवास पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। वहीं, कमरे में एक व्यक्ति कंबल ओढ़े हुए जाता दिखाई दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाला देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ फिरौती मांगने को लेकर केस दर्ज किया गया।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन