{"_id":"69dbd614c02741d7f20907f1","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-in-the-city-on-the-occasion-of-parshuram-jayanti-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-151891-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: परशुराम जयंती पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: परशुराम जयंती पर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
शोभा यात्रा के दौरान गाड़ी पर मौजूद गायक कलाकार। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा में हरियाणवीं गायक कलाकार मासूम शर्मा व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला पहुंचे जबकि अनिल मेहता विशिष्ट अतिथि के तौर पर आए। सभा की ओर से संरक्षक विक्रम प्रभाकर व प्रधान ललित मोहन ने सभी का स्वागत किया।
शोभायात्रा शहर के महाराजा अग्रसेन चौक से शुरू होकर घंटा घर चौक, लक्कड़ मार्केट, सैनी चौक के बाद भगवान परशुराम के मंदिर में पहुंचीं। वहां पर मासूम शर्मा व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने भगवान परशुराम को नमन किया। इस दौरान गाड़ी से उतरकर मासूम शर्मा मंदिर में जाने लगे तो एक व्यक्ति की पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए शहर के हर 200 मीटर पर तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात रहे जबकि डीएसपी खुद आगे चल रहे थे। एसएचओ कुलदीप व सीआईए टीम मासूम शर्मा की गाड़ी के साथ पैदल चल रहे थे। रविवार को कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे हवन के साथ शुरू किया जाना था लेकिन मासूम शर्मा ढाई घंटे बाद पहुंचे तो लोग उनकी गाड़ी के आगे झूम उठे।
इस दौरान मासूम शर्मा ने गाड़ी से बाहर निकलकर सबके सामने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व सीआईए इंचार्ज अशोक श्योकंद कलाकार मासूम की गाड़ी के पास मौजूद रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मानव सेवा संगम अस्पताल की ओर से ब्रैड-पकौड़ों का लंगर प्रधान सतपाल नन्हेड़ी के नेतृत्व में लगाया गया।
Trending Videos