फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A voice raised against drug abuse for the sake of the youth's future

Fatehabad News: युवाओं के भविष्य की खातिर नशे के खिलाफ उठी आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
A voice raised against drug abuse for the sake of the youth's future
फतेहाबाद में नशा तस्करों के खिलाफ कैंडल मार्च निकालते हुए विभिन्न संगठनों के लोग
फतेहाबाद। जिले में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होकर सड़कों पर उतरे। सामाजिक संगठनों ने फतेहाबाद के पपीहा पार्क से लालबत्ती चौक तक कैंडल मार्च निकालकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

कैंडल मार्च के दौरान सामाजिक संगठनों ने प्रदेश सरकार से नशा तस्करों के खिलाफ कड़े कानून बनाने की मांग की। उनका कहना है कि सख्त कार्रवाई और कड़े कानून के अभाव में नशा तस्कर आसानी से जमानत पर बाहर आ जाते हैं और दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय हो जाते हैं। संगठनों ने कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है, इसलिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे।
इस दौरान महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है, लेकिन कई मामलों में उनके पास बरामद नशे की मात्रा कम दर्शाई जाती है। इसके चलते आरोपी जमानत पर बाहर आ जाते हैं और दोबारा नशा बेचने का काम शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवानी सिंह ने कहा कि सरकार को नशा तस्करों के खिलाफ ऐसे कड़े कानून बनाने चाहिए, जिससे पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर सके और आरोपी आसानी से जेल से बाहर न आ सकें। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगने से बच्चों और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकेगा तथा आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed