{"_id":"69e12d6accd2b4eaf6049064","slug":"all-the-claims-of-the-chief-minister-regarding-wheat-procurement-lifting-and-payment-within-48-hours-have-failed-bajrang-garg-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-152147-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के गेहूं खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे में करने के सभी दावे फेल : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के गेहूं खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे में करने के सभी दावे फेल : बजरंग गर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग प्रेस वार्ता करते हुए। संवाद
- फोटो : विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत बेभरिया में टीबी खोजी अभियान के तहत किया जा रहा एक्स-रे।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सरकार की नीतियां किसान, आढ़ती और मंडियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। वे वीरवार को अग्रवाल भवन में व्यापारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अनाज खरीद प्रक्रिया में बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर प्लेट और अन्य नए नियम लागू कर किसानों व आढ़तियों को परेशान किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं के कारण गेहूं की खरीद, उठान और भुगतान 16 दिन से प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में लगभग 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जबकि उठान केवल 11 लाख मीट्रिक टन ही हुआ है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री के 48 घंटे में भुगतान के दावे पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। मंडियों में ट्रैक्टरों की लंबी कतारें और अनाज का ढेर लगा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गेहूं खरीद, उठान और भुगतान में सुधार नहीं हुआ तो व्यापार मंडल प्रदेशभर में आंदोलन करेगा।
उन्होंने कमीशन व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आढ़तियों को पहले की तरह 2.5 प्रतिशत कमीशन मिलना चाहिए, जबकि वर्तमान में गेहूं पर 64.62 रुपये की जगह 55 रुपये दिए जा रहे हैं। सरसों और कपास खरीद पर भी कमीशन में कटौती की गई है, जिसे उन्होंने गलत बताया।
उन्होंने कहा कि नए नियमों से किसान को अपनी उपज बेचने के लिए भी कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र मित्तल, प्रदेश सचिव विनोद अरोड़ा, फतेहाबाद प्रधान अशोक नारंग, फतेहाबाद अनाज मंडी के प्रधान जगदीश भादू आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Trending Videos