सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jarnail Singh, MLA from Ratia in Fatehabad, stated: "I am a loyal soldier of the party; I will present my side before the National President."

फतेहाबाद के रतिया से विधायक जरनैल सिंह बोले- मैं पार्टी का सच्चा सिपाही, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखूंगा अपना पक्ष

Naveen Naveen
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:52 PM IST
Jarnail Singh, MLA from Ratia in Fatehabad, stated: "I am a loyal soldier of the party; I will present my side before the National President."
रतिया विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस को जीत दिलाने वाले विधायक जरनैल सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर उनके खिलाफ 'प्रोपेगेंडा' रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आज भी कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर अपना पक्ष रखने का प्रयास करेंगे। अनाज मंडी स्थित अपने समर्थक गुरनाम सिंह की दुकान पर कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जरनैल सिंह ने अपना दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके 40 वर्ष के राजनीतिक करियर में ईमानदारी ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी रही है। 2008 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने दिन-रात मेहनत की। एक समय था जब रतिया में इनेलो का दबदबा था और कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेश झांब , सुखपाल मेहमदकी,कृष्ण कंबोज, एडवोकेट टेक चहल, त्रिलोचन सिंह, गुरनाम सिंह, मनवीर सहित अन्य समर्थक मौजूद थे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करने के सवाल पर विधायक ने कहा, "शायद मुख्यमंत्री द्वारा पगड़ी बांधने और उनके कार्य करने की शैली की सराहना करना ही मेरे लिए भारी पड़ गया है। मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि जो असली दोषी हैं, उन्हें बचाया जा रहा है।जरनैल सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया था, जिसका उन्होंने तुरंत जवाब भी दिया। इसके बावजूद न तो उनकी कोई सुनवाई हुई और न ही उन्हें पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, जिसका उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने याद दिलाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिखाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डाला था, फिर भी उनकी वफादारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।विधायक ने कड़े शब्दों में कहा कि रतिया की जनता का विश्वास ही उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा की क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मैं पहले भी मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलता रहा हूँ और भविष्य में भी रतिया की जनता के काम करवाने के लिए उनसे मिलता रहूँगा। विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिलना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने अंत में दोहराया कि यदि राहुल गांधी उन्हें समय देते हैं, तो वह दिल्ली जाकर उनके समक्ष पूरी स्थिति स्पष्ट करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा में आशा वर्करों का फूटा गुस्सा, मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन

17 Apr 2026

झांसी: अक्षय तृतीया पर किए गए दान की है विशेष महिमा, इस एक उपाय से दुख और शत्रुओं से मिलेगा छुटकारा

17 Apr 2026

विद्यार्थियों से बोले एसपी मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए करें, सुनाया कबीर का दोहा- बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोए

17 Apr 2026

Ujjain News: भांग का श्रृंगार अमावस्या पर चंद्रमा से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन

17 Apr 2026

जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, VIDEO

17 Apr 2026
विज्ञापन

सचौली पांडु नदी के जर्जर पुल की स्लैब में झुकाव, शासन के आदेश पर बंद किया

16 Apr 2026

VIDEO: टेढ़ी पुलिया अग्निकांड पर विधायक सक्रिय, पीड़ितों को चेक देकर सीएम से राहत व पुनर्वास की मांग

16 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध कॉम्पलेक्स तोड़ने गई एलडीए की टीम पर हमला

16 Apr 2026

VIDEO: ठाकुरगंज में परशुराम जन्मोत्सव पर भागवत कथा, डॉ योगेश व्यास महाराज ने किया कथा वाचन

16 Apr 2026

अंबाला: घास मंडी पेट्रोल पंप पर संदिग्ध बॉक्स मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच

16 Apr 2026

MP DA Hike News: मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, इन कर्मचारियों का DA 5% बढ़ाया

16 Apr 2026

UP News: लखीमपुर बवाल में नया खुलासा, प्रतिमा विवाद था बहाना, निशाने पर था ये... | Amar Ujala

16 Apr 2026

CM Samrat Choudhary का जीरो टॉलरेंस संदेश, Bihar को विकसित राज्य बनाने पर जोर

16 Apr 2026

Census 2027: घर बैठे कैसे करें अपनी गणना? इस बार की जनगणना खास क्या है? खास इंटरव्यू में जानिए

16 Apr 2026

Khandwa: BJP नेता के भतीजे ने की महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर किया ऐसा कांड

16 Apr 2026

Meerut: 18 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

16 Apr 2026

Nishant Kumar ने जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, बोले- 'जनता जो फैसला करेगी उसका पालन करूंगा'

16 Apr 2026

Meerut: बिजली कनेक्शन काटने पर महिलाओं का हंगामा

16 Apr 2026

Meerut: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली रथयात्रा

16 Apr 2026

Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया

16 Apr 2026

Meerut: शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय से निकाली पदयात्रा

16 Apr 2026

Meerut: इस्माईल कॉलेज में कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

16 Apr 2026

Patna: NEET छात्रा रेप-मौत मामले में आरोपी को बेल, हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत

16 Apr 2026

Video: डीसी कार्यालय के बाहर सीटू ने किया प्रदर्शन, मजदूरों की आवाज दबाने का लगाया आरोप

16 Apr 2026

Bihar News: रोहिणी आचार्य का सीएम सम्राट चौधरी पर तंज, तेजस्वी यादव ने भी नए सीएम पर साधा निशाना

16 Apr 2026

आरक्षित वन भूमि में पानी की बोरिंग से रोकने पर प्रधान ने की अपशब्दों की बौछार, वीडियो वायरल

16 Apr 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा; VIDEO

16 Apr 2026

चार मई तक एनआईटी कुरुक्षेत्र में छुट्टियां घोषित, ऑनलाइन होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

16 Apr 2026

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में फरार कमल- गौरव की फैक्टरी को हाथरस पुलिस ने किया सील

Gurugram: सलमान खान के करीबी तक को ठगा, सोने के सस्ते सिक्के बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

16 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed