{"_id":"69e20274d1d54f844102e1cd","slug":"video-ratia-police-freeze-drug-smugglers-property-in-fatehabad-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में रतिया पुलिस ने नशा तस्कर की संपत्ति की फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में रतिया पुलिस ने नशा तस्कर की संपत्ति की फ्रीज
गांव खुनन में पिछले साल नशे की ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक दिलशान की मौत के मामले में सदर पुलिस ने बड़े नशा तस्कर की 68 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई नशा तस्करों को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने की पुलिस की नई रणनीति के तहत की गई है।
क्या है पूरा मामला
28 अगस्त 2025 को गांव खुनन निवासी दिलशान की नशे के इंजेक्शन से मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि गांव के ही हरजिंदर सिंह ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया था। पुलिस ने 7 नवंबर 2025 को हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।
आरोपी हरजिंदर सिंह पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 7 NDPS एक्ट के गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस की जांच में पाया गया कि उसकी संपत्तियां वैध आय से कहीं ज्यादा हैं और अवैध नशा तस्करी से अर्जित की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।