{"_id":"69e12d120a01b1dbf5026a04","slug":"problems-increase-as-soon-as-there-is-a-power-failure-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-152158-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली गुल होते ही बढ़ जाती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली गुल होते ही बढ़ जाती है परेशानी
विज्ञापन
शहर के समाज कल्याण विभाग में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने बंद पड़े पंखें व अपनी बारी का इंतजार क
- फोटो : विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत बेभरिया में टीबी खोजी अभियान के तहत किया जा रहा एक्स-रे।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर समाज कल्याण विभाग और ई-दिशा केंद्र में बिजली गुल होते ही पंखे और लाइटें बंद हो जाती हैं। इससे अपने कामों के लिए आने वाले आम लोगों को इस गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि यहां इन्वर्टर और जनरेटर की व्यवस्था की जाए।
लघु सचिवालय में स्थित ई-दिशा केंद्र में पहुंचे नागरिक हरीराम, रामप्रसाद, ज्ञानीराम और टीकूराम आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों को हाई-टेक बनाने का वायदा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर समाज कल्याण विभाग लोगों को सुविधाएं नहीं दे पा रहा है।सरकारी कामकाज का मुख्य केंद्र होने के बावजूद भी विभाग के कार्यालय में बिजली बैकअप की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
लोगों ने कहा कि कार्यालय में न तो इन्वर्टर की सुविधा है और न ही जनरेटर का कोई प्रबंध। जैसे ही बिजली आपूर्ति बंद होती है कार्यालय उमस और गर्मी हो जाती है। पेंशन बनवाने, प्रमाणपत्र जमा करने या अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने आए बुजुर्गों और महिलाओं को घंटों गर्मी में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
--
गर्मी और उमस से बेहाल नागरिक
समाज कल्याण विभाग में पेंशन लागू करवाने के कागजात जमा करवाने पहुंचे बुजुर्ग मनीराम ने बताया कि तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में बिना पंखे के कार्यालय में बैठना भी मुमकिन नहीं है। बिजली जाने के बाद कंप्यूटर सिस्टम ठप हो जाते हैं जिससे काम रुक जाता है। ऐसे में उन्हें बिना काम कराए ही लौटना पड़ता है।
-- -- -- -
:: बिजली बैकअप उपकरण उपलब्ध करवाए जाने के बारे में प्रशासन से मांग की गई है। उम्मीद है जल्द ही व्यवस्था होगी।
-सत्यवान ढिल्लौड़, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद।
Trending Videos