पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Aryan wins gold in Wushu three times; now preparing for the Asian Championship

Fatehabad News: आर्यन ने वुशू में तीन बार जीता स्वर्ण, अब एशियन की तैयारी

Sun, 28 Jun 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Aryan wins gold in Wushu three times; now preparing for the Asian Championship
फतेहाबाद। वुशू ​खिलाड़ी आर्यन।
फतेहाबाद। गांव बनगांव निवासी आर्यन (15) ने राष्ट्रीय स्तर पर वुशु खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। छह वर्षों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

आर्यन वर्तमान में शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढींगसरा में 11वीं कक्षा का छात्र है। छह वर्ष पहले उसने अन्य खिलाड़ियों को प्रतियोगिताएं जीतते देखा तो वुशु खेल में कॅरिअर बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद उसने फतेहाबाद की ठाकर बस्ती स्थित दिनेश बोधीधर्मा वुशु अकादमी में एनआईएस कोच दिनेश भौभिया के मार्गदर्शन में अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन

आर्यन प्रतिदिन छह से सात घंटे अभ्यास करता है। उसकी लगन और मेहनत का परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदकों के रूप में सामने आया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन से उसने अपनी अलग पहचान बनाई है। आर्यन का कहना है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन से वह अपने सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
इंडिया कोच से भी ले रहा है विशेष प्रशिक्षण
अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक सीखने के लिए आर्यन वुशू के इंडिया कोच एल प्रदीप सिंह से विशेष रूप से प्रशिक्षण ले रहा है। आर्यन का अगला लक्ष्य एशियन स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed