बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers' anger erupts over the power crisis; effigies of the CM and the Power Minister are burnt, and a warning to block roads is issued.

बिजली संकट को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, सीएम और बिजली मंत्री का पुतला फूंका; रोड जाम की दी चेतावनी

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:45 PM IST
Farmers' anger erupts over the power crisis; effigies of the CM and the Power Minister are burnt, and a warning to block roads is issued.
संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। धान की बुवाई के पीक सीजन में कम वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। 'पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति' के ब्लॉक प्रधान नाहर सिंह खाई के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने रतिया बिजली घर पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने हरियाणा सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री का पुतला फूंका। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले 2 दिनों में बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे रोड जाम करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान किसान नेता निर्मल सिंह बाड़ा, पूर्ण सिंह कमाना, गग्गी चहल बादलगढ़, प्रितपाल सिंह खोखर, सुखदीप सिंह रंधावा और निशान सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखी। जल रही हैं मोटरें, फसलों पर संकट: किसान नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से वोल्टेज बेहद कम आ रही है। इससे खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटरें नहीं चल पा रही हैं और कई किसानों की मोटरें जल चुकी हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में सिंचाई ठप होने से फसलों पर संकट मंडरा रहा है।घरेलू उपभोक्ता भी परेशान: गांवों में घरेलू बिजली आपूर्ति भी लगातार बाधित रहने से आम जनजीवन बेपटरी हो गया है और घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं।अधिकारियों की बेरुखी से बढ़ा गुस्सा: किसान नेता निर्मल सिंह बाड़ा ने आरोप लगाया कि सोमवार को क्षेत्र के किसान अधिकारियों से गुहार लगाने पहुंचे थे, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। किसी अधीनस्थ कर्मचारी ने भी उनसे बात करने की जहमत नहीं उठाई। इस बेरुखी से नाराज होकर किसानों ने पुतला दहन किया और कहा कि मौजूदा सरकार में प्रशासन बेलगाम हो चुका है। बड़े आंदोलन की चेतावनी:किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि जल्द ही पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चली गोली, पुलिस उपायुक्त दीक्षा शर्मा ने बताया कि क्या हुई थी घटना

29 Jun 2026

Ujjain: वट सावित्री पूर्णिमा पर बाबा श्री महाकाल का हुआ विशेष श्रृंगार, राम नाम के बेलपत्र से सजकर दिए दर्शन

29 Jun 2026

चोरी की बाइक के साथ नवाबाद पुलिस ने पकड़े दो शातिर गांजा तस्कर

29 Jun 2026

PM Modi Rajasthan Visit: PM मोदी के पचपदरा दौरे की उलटी गिनती शुरू, CM भजनलाल ने संभाली तैयारियों की कमान

29 Jun 2026

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया यूपी में कब आ सकता मानसून

28 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: नमामि गंगे की सीवर लाइन कृष्णानगर वासियों को दे रही दर्द

28 Jun 2026

कानपुर: 105 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

28 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सरकारी शिक्षक दंपती के घर हुई वारदात

28 Jun 2026

कानपुर: शॉर्ट सर्किट से अगरबत्ती फैक्टरी में लगी भीषण आग

28 Jun 2026

Khargone News: चोरल नदी में अचानक बढ़ा पानी, स्थानीय युवाओं की बहादुरी से तीन पर्यटकों की बची जान

28 Jun 2026

VIDEO: नैनीताल में सैलानियों की भीड़, 70% होटलें फुल

28 Jun 2026

VIDEO: रोडवेज के इंतजाम फेल, जाम ने बिगाड़ा बसों का खेल, बस की खिड़की से रेंगकर अंदर घुसने को मजबूर हुए यात्री

28 Jun 2026

लखनऊ: शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने मुंबई मुहर्रम के जुलूस में हुई घटना की निंदा की

28 Jun 2026

बांदा: यमुना में स्नान करते समय सिपाही की डूबकर मौत

28 Jun 2026

लखनऊ: इमामबाड़ा गुफ़रान मोहर्रम की 12वीं पर 'यौम-ए-अब्बास' की मजलिस का आयोजन में बोलते मौलाना कल्बे जवाद

28 Jun 2026

लखनऊ: पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित तेलीबाग कुमार मंडी में एक घर में सिलेंडर से लगी आग, जनहानि नहीं

28 Jun 2026

पड़ोसी के चबूतरे पर खड़े बरातियों को गाली देने से रोकने पर बवाल, दुल्हन के चचेरे भाइयों समेत तीन घायल

28 Jun 2026

कानपुर: 80 किमी की रफ्तार से नौबस्ता तक दौड़ी मेट्रो, ट्रायल रन सफल

28 Jun 2026

करोड़ों के मेडिकल स्कैम: एसीबी ने पूर्व डीजीएचएस चेयरमैन सहित दो को किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट

28 Jun 2026

गुरुग्राम: रोहतक की काश्वी कालरा ने दो खिताब जीतकर बिखेरा दम

28 Jun 2026

Rajasthan: खींवसर से शुरू हुआ पल्स पोलियो महाअभियान, 5 साल तक के बच्चों को पिलाई गई दवा

28 Jun 2026

लखनऊ: गोमती नगर में हुए विवाद के बाद अखिलेश नाम के युवक को मारी गई गोली, हंगामा

28 Jun 2026

Rewa News: संदिग्ध मांस लेकर जा रहीं दो युवतियां गिरफ्तार, पीछा करने वाले युवक पर किया पथराव

28 Jun 2026

रोहतक: बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग मामले पर बोले कुंडू- ये बलद टाइप हैं, फायरिंग के पीछे चुनावी चंदा तो नहीं?

28 Jun 2026

प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने अलीगढ़ में कांग्रेसियों के बीच मारपीट

28 Jun 2026

हाथरस मंडी में माल उतराई की गड़बड़ी पर आढ़ती व पल्लेदारों के बीच मारपीट

28 Jun 2026

अंबेडकर नगर: लखनऊ में एनकाउंटर में मारे गए संजीव का पहुंच शव , देर रात हुआ अंतिम संस्कार

28 Jun 2026

फरीदाबाद: किराये के कमरे में मिला ऋषिपाल का शव, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

28 Jun 2026

फरीदाबाद: नेशनल में पांच गोल्ड जीतने वाली सौम्या अब इटली में दिखाएंगी दम

28 Jun 2026

दिल्ली में गर्मी और उमस का असर: बाजारों से गायब हुई रौनक, बिक्री में 40 फीसदी तक गिरावट

28 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed