पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Security: Preparations underway to upgrade Civil Lines and Badopal police outposts into police stations

सुरक्षा : सिविल लाइन, बड़ोपल चौकी को पुलिस थाना बनाने की तैयारी

Sun, 28 Jun 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Security: Preparations underway to upgrade Civil Lines and Badopal police outposts into police stations
फतेहाबाद में शहर में बस स्टैंड पुलिस चौकी संवाद
फतेहाबाद। जिले की आबादी बढ़ने के साथ-साथ अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं लेकिन पुलिस के पास संसाधन सीमित है। ऐसे में पुलिस विभाग मुख्यालय के पास चौकियों को अपग्रेड करके थाने बनाने और नई पुलिस चौकियों को बनाने के लिए जिले से प्रस्ताव भेजे गए हैं। अगर प्रस्तावों को मंजूरी मिलती हैं तो अपग्रेड होने वाली चौकियों को थानों के हिसाब से पुलिस के पद स्वीकृत होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा खुलने वाली पुलिस चौकियों में भी नए पद मिलेंगे। फिलहाल स्थिति ये है कि पुलिस के पद भी पुरानी आबादी और थानों के हिसाब से स्वीकृत है। इसी के चलते जिला पुलिस विभाग ने शहर फतेहाबाद में बस स्टैंड चौकी को पुलिस सिविल लाइन थाना, बड़ोपल पुलिस चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा भूना शहर में पुलिस चौकी खोले जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा जाखल शहर में पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

-
भूना थाना के हवाले शहर और 40 गांवों का जिम्मा
भूना थाना के हवाले शहर की कानून व्यवस्था संभालने के अलावा 40 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। जबकि भूना क्षेत्र में 10 से 20 हजार की आबादी वाले कई गांव भी शामिल हैं। भूना शहर हत्या, रंगदारी मांगने के मामलों को लेकर चर्चाओं में रहा है। हाल ही में एक युवक की चाकू मारकर हत्या भी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर का एरिया बढ़ा, थाना एक
शहर फतेहाबाद में थाना एक ही है जो कि सेक्टर में शिफ्ट हो चुका है। हालांकि शहर में तीन पुलिस चौकी भी हैं। शहर के अंदर चल रही बस स्टैंड चौकी को सिविल लाइन थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा है अगर इसे मंजूरी मिलती है तो मुख्य थाना और चौकियों का वर्क लोड कम होगा।
-
जिले में थानों और चौकियों की स्थिति
- फतेहाबाद शहर में शहर थाना, सदर थाना, हांसपुर चौकी, बस स्टैंड चौकी, दरियापुर चौकी, गुरुनानकपुरा चौकी, सेक्टर 3 चौकी।
- रतिया शहर में सदर थाना, शहर थाना, ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी, नागपुर पुलिस चौकी, महमड़ा पुलिस चौकी।
- टोहाना शहर में शहर थाना, सदर थाना, चंडीगढ़ रोड पुलिस चौकी, कुलां पुलिस चौकी।
- जाखल शहर में शहर थाना, म्योंदकलां पुलिस चौकी।
- भूना थाना शहर में भट्टूकलां थाना, महिला थाना, साइबर क्राइम थाना, यातायात थाना।
-
उधार की जगह पर चल रहा है साइबर क्राइम थाना
साइबर क्राइम थाना फिलहाल उधार की जगह पर चल रहा है। वर्ष 2022 में साइबर क्राइम थाना की शुरुआत सदर थाना के भवन से हुई थी। यहां से भवन को अब महिला थाना परिसर में शिफ्ट किया जा चुका है। फिलहाल स्थिति ये है कि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की संख्या हर साल बढ़ रही है।

-
नए थाना और चौकियों को खोलने के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे गए हैं। मंजूरी का फैसला मुख्यालय ने लेना है। अगर नए थाने और चौकी खुलते है तो सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी और आमजन को भी फायदा मिलेगा।
- निकिता खट्टर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed