{"_id":"6a415cc9fedec87eaa08aefd","slug":"operation-aakraman-crackdown-on-drug-smugglers-in-6-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156455-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन आक्रमण : 6 घंटे में नशा तस्करों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन आक्रमण : 6 घंटे में नशा तस्करों पर शिकंजा
Sun, 28 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सर्च अभियान चलाते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में नशा, शराब की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रविवार सुबह पांच बजे पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण चलाया। करीब छह घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 134 बोतल शराब और 5.89 किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस ने जिलेभर में एक साथ नाकाबंदी, वाहन जांच और तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध शराब, चोरी और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में गैर कानूनी सामग्री बरामद की। पुलिस ने शहरों, कस्बों, गांवों, चौक-चौराहों के अलावा राजस्थान और पंजाब सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच कर अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 134 बोतल शराब बरामद की गई। वहीं, एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
लेन बदलने पर 48 चालान काटे
पुलिस ने थाना जाखल क्षेत्र से 7.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जबकि थाना सदर रतिया और एंटी नारकोटिक सेल की संयुक्त कार्रवाई में 115 ग्राम अफीम, 5.890 किलोग्राम गांजा और 23 हजार रुपये बरामद किए गए। अपराध अनुसंधान शाखा टोहाना ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लैपटॉप बरामद किया। वहीं एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की एक जीप बरामद की। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। लेन बदलने के 48 और अन्य नियमों के उल्लंघन पर 40 चालान किए गए।
-
अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ समाज को नशामुक्त बनाना, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। लोगों से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
- निकिता खट्टर, पुलिस अधीक्षक