{"_id":"6a567128d001d9b0fa0f762a","slug":"bulldozer-used-on-illegal-colony-built-on-48-kanals-of-land-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-157364-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 48 कनाल में बसी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 48 कनाल में बसी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
Tue, 14 Jul 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराते हुए डीटीपी टीम। स्त्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को टोहाना बाईपास रोड स्थित न्यू बस स्टैंड के सामने 48 कनाल भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी राज कीर्ति के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। साथ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट कृषि विकास अधिकारी सुरेश कुमार, जेई संदीप कुमार, जेई अंकित और एनफोर्समेंट ब्यूरो विंग की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। टीम ने मौके पर बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग, सड़कें और बिजली के खंभों को उखाड़ दिया।
जिला नगर योजनाकार राज कीर्ति ने बताया कि न्यू बस स्टैंड के पास टोहाना बाईपास रोड पर बिना नक्शा पास कराए और सरकार की अनुमति के बिना 48 कनाल में कॉलोनी काटी जा रही थी। विभाग द्वारा पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन अवैध निर्माण नहीं रुका। इसके बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पूरी कॉलोनी को हटा दिया। अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से टोहाना थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है। भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।