{"_id":"6a567162c208205b05064e04","slug":"sixth-accused-arrested-in-tohana-truck-union-assault-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-157337-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना में ट्रक यूनियन मारपीट केस में छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना में ट्रक यूनियन मारपीट केस में छठा आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। ट्रक यूनियन कुलां में हुई मारपीट मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी गांव धारसूल कलां निवासी कैलाश को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
इस बारे में गांव नन्हेड़ी निवासी कश्मीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 16 जून को वह ट्रक यूनियन कुलां कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान यूनियन के हिसाब-किताब पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ लेकिन बाद में आरोपियों ने उसके बेटे संजीव कुमार के साथ भी मारपीट कर दी।
घटना में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 29 जून को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि इस मामले में 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अपहरण कर मारपीट मामले में 3 गिरफ्तार
टोहाना। सदर थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों गांव फतेहपुरी निवासी राजेंद्र, मंदीप और जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। गांव चंदड़ कलां निवासी जगदीश ने शिकायत दी थी कि 12 जुलाई को तीन लोग उसके मामा के लड़के महेंद्र उर्फ धोलू को जबरन कार में डालकर ले गए। जब जगदीश ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बाद में आरोपियों ने महेंद्र को घायल हालत में सड़क किनारे फेंक दिया और भाग गए। घायल महेंद्र को पहले नागरिक अस्पताल टोहाना लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शिकायत पर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने गांव फतेहपुरी निवासी राजेंद्र, मंदीप और जितेंद्र को काबू कर लिया। वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। संवाद