{"_id":"6a573bdec1641bbe270097c8","slug":"video-desh-bachao-morcha-holds-motorcycle-march-in-tohana-fatehabad-memorandum-submitted-to-sdm-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में देश बचाओ मोर्चे का मोटरसाइकिल मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में देश बचाओ मोर्चे का मोटरसाइकिल मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में देश बचाओ मोर्चे ने बुधवार को टोहाना में मोटरसाइकिल मार्च निकालकर रोष जताया। मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
देश बचाओ मोर्चे और पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता मनदीप नाथवान ने कहा कि 21 तारीख को दिल्ली में होने वाले बड़े कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज पूरे देश में जागृति अभियान के तहत मोटरसाइकिल मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में टोहाना में भी मार्च किया गया।
नाथवान ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार ट्रेड डील करने जा रही है। यदि यह डील इसी महीने के अंत तक फाइनल हो गई तो देश की खेती चौपट हो जाएगी। इससे किसान और मजदूर को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत ट्रेड डील को रद्द करे।
उन्होंने आगे बताया कि किसान मोर्चे की बैठक में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे के विरोध में गांव स्तर पर पुतला दहन करने का फैसला लिया गया है। नाथवान ने कहा कि जब तक सरकार किसान विरोधी नीतियां वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।