{"_id":"6a318ca55e930c3f42063994","slug":"complaints-received-against-65-service-stations-connections-to-be-disconnected-now-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155820-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 65 सर्विस स्टेशनों की पहुंची शिकायत, अब कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 65 सर्विस स्टेशनों की पहुंची शिकायत, अब कटेंगे कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पानी के कनेक्शनों को लेकर जागरूक करते हुए अधिकारी स्त्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर और कस्बों में पानी की बर्बादी करने वाले सर्विस स्टेशनों पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के पास जिले के 65 सर्विस स्टेशनों के खिलाफ शिकायत पहुंची है। इसमें फतेहाबाद शहर के सबसे ज्यादा 22 सर्विस स्टेशन हैं। शिकायत में आरोप है कि सर्विस स्टेशनों पर पानी के अवैध कनेक्शन है और पानी की बर्बादी होती है।
पीने की सप्लाई से सर्विस स्टेशनों पर गाड़ियों को धोया जा रहा है। सीएम फ्लाइंग हिसार के उप पुलिस अधीक्षक ने जनस्वास्थ्य विभाग टोहाना के कार्यकारी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए है। कार्रवाई रिपोर्ट में 65 सर्विस स्टेशनों की रिपोर्ट भेजी गई है। सीएम फ्लाइंग कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि सर्विस स्टेशनों का भौतिक सत्यापन किया जाए और कार्रवाई करके रिपोर्ट दी जाए। अगर अवैध कनेक्शन मिलता है तो उसे काटा जाए।
-
इन सर्विस स्टेशन पर हैं अवैध कनेक्शन
शहर सर्विस स्टेशन
फतेहाबाद 22
भूना 8
जाखल 4
टोहाना 12
कुलां 1
रतिया 18
-
फतेहाबाद और रतिया में सबसे ज्यादा शिकायतें
सीएम फ्लाइंग ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें फतेहाबाद में 22 और 18 सर्विस स्टेशन है। रिपोर्ट में सीएम फ्लाइंग ने सर्विस स्टेशन संचालकों के नाम और मोबाइल नंबर भेजे हैं। फतेहाबाद शहर में रतिया रोड, भूना रोड भट्टू रोड और बीघड़ रोड, हिसार रोड पर सबसे ज्यादा सर्विस स्टेशन हैं।
विज्ञापन
-
एक हजार से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटे
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले करीब डेढ़ माह से जिले में अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चल रहा है। जिले में करीब एक हजार कनेक्शन विभाग काटा चुका है। डेढ़ हजार लोगों को अवैध कनेक्शन पर नोटिस भी जारी हो चुके हैं। यहां पर टीमों को पीने के पानी से सब्जियों की बिजाई होती मिली थी तो कहीं पर भैसों को नहलाया जा रहा है।
-
सर्विस स्टेशनों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। अगर कहीं पर अवैध कनेक्शन मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
- शर्मा चंद लाली, जिला सलाहकार, जनस्वास्थ्य विभाग