{"_id":"69d93c73ee12533f520d48e7","slug":"darkness-on-mini-bypass-traffic-affected-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-151790-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मिनी बाईपास पर अंधेरा, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मिनी बाईपास पर अंधेरा, यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के मिनी बाइपास पर जहां पर स्ट्रीट लाइट लगनी है। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए बनाए गए मिनी बाईपास पर रात के समय अंधेरे का राज रहता है जिससे यातायात और सुरक्षा दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मार्ग के दोनों ओर कॉलोनियों के बसने के बावजूद जिला प्रशासन ने यहां स्ट्रीट लाइटें लगाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। रात के समय यह पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को असुविधा होती है।
नागरिक अधिकार मंच के सदस्य मोहन लाल नारंग, राजीव सेतिया, दुष्यंत शर्मा और पवन कुमार ने बताया कि मिनी बाईपास पर सिंचाई विभाग की खाली जमीन पर साइकिल ट्रैक बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बावजूद इसका काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। वहीं मिनी बाईपास की यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है लेकिन विभाग ने आज तक इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं की है।
-- --
हजारों की आबादी, मगर बुनियादी सुविधा का अभाव
शहर के मिनी बाईपास पर योग नगर, वेस्टर्न सिटी, रतिया कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, हंस कॉलोनी, मातूराम कॉलोनी, स्वामी नगर, रॉयल सिटी, बीमा कॉलोनी सहित कई कॉलोनियां बसी हुई है। नया थाना भी मिनी बाईपास के पास सेक्टर 10 में बना हुआ है। इन कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोग हर रोज अपने काम के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। दिन के समय तो यहां चहल-पहल रहती है, लेकिन सूरज ढलते ही यहां अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइट न होने के कारण पैदल चलने वालों और दुपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता तय करना काफी मुश्किल होता है।
-- --
स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए नगर परिषद में कई बार मुद्दा रखा गया है लेकिन अब तक कोई टेंडर या एस्टीमेट नहीं बना है।
- मोहन लाल नारंग, पार्षद वार्ड 12 फतेहाबाद।
-- --
मिनी बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में एक शिकायत भेजी गई थी, जिसके बाद एक पत्र प्राप्त हुआ था कि नगर परिषद की ओर से साइकिल ट्रैक का निर्माण होना है, इस दौरान स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। मिनी बाईपास पर अब तक तो साइकिल ट्रैक का काम शुरू नहीं हुआ है।
- पीयूष नारंग, समाजसेवी फतेहाबाद।
Trending Videos