सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government school principals accuse the EO of disobeying the SDM's orders

Fatehabad News: सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों ने ईओ पर एसडीएम का आदेश न मानने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government school principals accuse the EO of disobeying the SDM's orders
विज्ञापन
टोहाना। जनगणना कार्यों के लिए प्रिंसिपलों की ड्यूटी लगाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। स्कूल प्रिंसिपलों के अनुसार जनगणना कार्य दो चरण में किया जाएगा। पहला चरण एक मई से शुरू होकर सितंबर तक जबकि दूसरा अगले वर्ष एक फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलना है।
Trending Videos

स्कूल प्रिंसिपलों का आरोप है कि इस कार्य के लिए टोहाना नगर परिषद के ईओ दीपक कुमार ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल को एक तरफ रखते हुए खंड के 8 प्रिंसिपलों की ड्यूटी लगा दी। इसके बाद सभी प्रिंसिपल और खंड शिक्षा अधिकारी बीते दिनों एसडीएम आकाश से मिले थे। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने उनकी बात को ध्यान से सुनने के बाद उसी समय मौके पर ईओ दीपक कुमार को फोन के माध्यम से सूचित कर दिया था कि प्रिंसिपलों की ड्यूटी न लगाई जाए। इस पर ईओ ने ड्यूटी काटने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस आश्वासन पर प्रिंसिपल, जनगणना के लिए हुए प्रशिक्षण पर नहीं गए लेकिन अब ईओ नगर परिषद ने प्रिंसिपलों की ड्यूटी काटने के स्थान पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। स्कूल प्रिंसिपलों का आरोप है कि जिले में सिर्फ टोहाना नगर परिषद ने ही उनकी ड्यूटी लगाई है। स्कूल प्रिंसिपलों ने मांग करते हुए कहा कि न केवल उनकी ड्यूटी काटी जाए बल्कि किसी भी सरकारी स्कूल से अधिकतम 30 से 40 प्रतिशत स्टाफ ही जनगणना के लिए लिया जाए।
------------
इनकी लगाई गई है ड्यूटी
खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश सेवदा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्हड़ी के प्रिंसिपल सुनील बंसल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी टोहाना के प्रिंसिपल सत्यपाल फौगाट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैदरवाला के प्रिंसिपल अरुण कम्बोज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमानी के प्रिंसिपल परमजीत कुंडू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नन्हेड़ी के प्रिंसिपल मनोज नन्हेड़ी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजूवाला के प्रिंसिपल ललित मोनापति व शारीरिक शिक्षा के अध्यापक शक्ति नेहरा की जनगणना कार्य में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed