सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gambusia fish released in ponds to prevent malaria and dengue

Fatehabad News: मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए तालाबों में छोड़ी गंबुजिया मछली

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gambusia fish released in ponds to prevent malaria and dengue
गांव पिरथला के तालाब में मछली छोड़ते हुए स्वास्थ्य कर्मी। कर्मचारी
विज्ञापन
समैन। उपमंडल के 4 गांवों के तालाबों में स्वास्थ्यकर्मियों ने गंबुजिया मछली छोड़ी है। इसके छोड़ने का उद्देश्य डेंगू व मलेरिया के लारवा को पनपने से पहले ही पूरी तरह से खत्म करना है। मलेरिया आमतौर पर ज्यादा पानी वाले क्षेत्रों में होता है जहां ये मच्छर रहते हैं। गंदगी और रुके हुए पानी से भी खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इन जगहों पर मच्छर पनपते हैं।
Trending Videos

गांव पिरथला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मी डॉक्टर दीपक मेहरा ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गठित की गई है। स्वास्थ्य निरीक्षक सज्जन कुमार मील के नेतृत्व में टीम ने पीएचसी पिरथला के अंतर्गत आने वाले गांवों में सनियाना, ठरवा, ठरवी व बोस्ती शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि यह मछलियां मलेरिया व डेंगू मच्छर के लारवा को खाती है। इससे मच्छरों के पनपने का खतरा नहीं रहता। तालाब के पानी में इस मछली का कोई नुकसान नहीं है। बारिश के सीजन में सभी लोग अपने घरों के छत पर कोई फालतू सामान न छोड़े ताकि बारिश का पानी उनमें एकत्रित न हो। इन मच्छरों से बचाव के लिए रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहने या मच्छरदानी का प्रयोग करें। घरों में अपने पानी के स्रोतों को ढक कर रखें ताकि उसमें मच्छर अपने अंडे न दे सके।
जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि मलेरिया, प्लाज्मोडियम नामक छोटे परजीवी के कारण होता है। ये परजीवी संक्रमित एनोफिलीज मच्छरों के काटने से फैलते हैं। जब मच्छर काटता है, तो परजीवी खून में चले जाते हैं। ये लीवर या फिर लाल रक्त कोशिकाओं में चले जाते हैं जहां इनकी संख्या तेजी से बढ़ती है। यह प्रक्रिया लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जिससे कुछ लक्षण पैदा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed