सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to bring drug trafficking under the category of treason

Fatehabad News: नशा तस्करी को देशद्रोह की श्रेणी में लाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demand to bring drug trafficking under the category of treason
फतेहाबाद। डीसी को पीएम के नाम मांग पत्र सौंपते महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य। स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशे के खिलाफ अभियान चला रहे महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त विवेक भारती से मिले और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई, कानूनों में बड़े बदलाव और आयुष्मान योजना के अंतर्गत नशा पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था की मांग की गई।
Trending Videos

ट्रस्ट ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि रतिया क्षेत्र नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। बीते एक-दो वर्षों में वार्ड 4 में नशे के कारण कई युवाओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पूरे जिले में हजारों युवा इस लत की वजह से अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ट्रस्ट का कहना है कि नशा तस्करी समाज के लिए घातक चुनौती बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवानी सिंह ने मांग रखी कि नशा तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। नशा कारोबार को सामान्य अपराध नहीं बल्कि देशद्रोह की श्रेणी में शामिल किया जाए। ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के लिए आजीवन कारावास जैसे कड़े प्रावधान लागू किए जाएं, ताकि इस जहर को समाज में फैलने से रोका जा सके।
इस अवसर पर सरपंच मोहन गढ़वाल अकांवाली, सरपंच सुखराज बीराबदी, सरपंच जोगेन्द्र सिंह कुकड़ांवाली, सरपंच यादविन्दर सिंह थेड़ी, सिटी वेलफेयर क्लब के प्रधान विनोद अरोड़ा, पंच हरीश कुमार, महेन्द्र नायक मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed