Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad Deputy Commissioner inspected the beautification work at the hospital and instructed that the work be completed soon
{"_id":"69843b339410fa0e02050bb9","slug":"video-fatehabad-deputy-commissioner-inspected-the-beautification-work-at-the-hospital-and-instructed-that-the-work-be-completed-soon-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद डीसी ने किया अस्पताल के सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद डीसी ने किया अस्पताल के सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के निर्देश
जिला उपायुक्त विवेक भारती ने वीरवार सुबह नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर चल रहे सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में किए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली।
डीसी ने कहा कि नागरिक अस्पताल जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, हरियाली, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और भवन के बाहरी व आंतरिक सुंदरीकरण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी काम पूरे हो सकें।
डीसी विवेक भारती ने यह भी कहा कि सुंदरीकरण के साथ-साथ अस्पताल की मूल स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आना चाहिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अस्पताल प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।