{"_id":"69840f4e99119ea5fe0a15f6","slug":"video-a-black-scorpio-collided-with-an-electric-pole-on-hisar-road-in-tohana-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना के हिसार रोड पर बिजली के पोल से टकराई काली स्कॉर्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना के हिसार रोड पर बिजली के पोल से टकराई काली स्कॉर्पियो
शहर के हिसार रोड स्थित दो नहरों के बीच एक काले रंग की स्कॉर्पियो की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है, फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार सुबह के समय जब लोग टाउन पार्क में सैर करने के लिए आए तो देखा कि नहरों के बीच गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर दो बिजली के पोल से टकराई हुई है और गाड़ी के एयर बैग खुले हुए है। गाड़ी फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटरी नहर किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकरा गई, गनीमत रही कि बिजली के पोल नं होते तो गाड़ी नहर में गिर सकतीं थी। इस बारे में राहगीर ने बताया कि वह सुबह के समय काम पर जा रहा था तभी देखा कि गाड़ी बिजली के पोल से टकराई हुई है जिसमें कोई सवार नहीं पाया है। उसने बताया कि गाड़ी की हालत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस बारे में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है, इस मामले में जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।