{"_id":"69974dc24dd2f6a9bc029164","slug":"dog-squad-commando-team-and-police-launched-a-search-operation-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148903-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डॉग स्क्वॉयड, कमांडो टीम और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डॉग स्क्वॉयड, कमांडो टीम और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
गुरुनानकपुरा इलाके में गश्त करते हुए पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
रतिया। जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना सदर क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने किया। इसमें डॉग स्क्वॉयड, कमांडो टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, बस स्टैंड के आसपास, संदिग्ध ढाबों और अन्य क्षेत्रों में गहन जांच की।
पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और पहचान पत्र सत्यापित किए। डॉग स्क्वॉयड की मदद से आस-पास के क्षेत्रों में तलाशी लेकर किसी भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु की जांच की गई। कमांडो टीम ने पैदल मार्च कर आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत की और असामाजिक तत्वों को सक्रियता का संदेश दिया।
स्थानीय पुलिस ने दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने के लिए जागरूक किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपराध की रोकथाम, शांति बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। अभियान के दौरान पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा और हर स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए।
-- -- -- -- -- -- -
गुरुनानकपुरा व राजनगर में पुलिस की गश्त
फतेहाबाद। पुलिस टीम ने अभियान के तहत गुरुनानकपुरा मोहल्ला तथा राजनगर (टोहाना) क्षेत्र में संबंधित पुलिस चौकियों की टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। गुरुनानकपुरा मोहल्ला में पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश के नेतृत्व में टीम ने गलियों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात स्थिति और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी क्रम में राजनगर टोहाना क्षेत्र में भी पुलिस चौकी चंडीगढ़ रोड के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में पैदल गश्त की गई। टीम ने बाजार, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखी। दुकानदारों और राहगीरों से संपर्क कर सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए गए। संवाद
Trending Videos