{"_id":"69974e175f7ac6e6730f3333","slug":"faith-overflows-at-baba-ranadhir-temple-and-fair-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148895-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाबा राणाधीर मंदिर व मेले में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाबा राणाधीर मंदिर व मेले में उमड़ी आस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
मेले में सामान की खरीदारी करते श्रद्धालुगण । संवाद
विज्ञापन
भूना। बाबा राणाधीर मंदिर में वीरवार को आयोजित मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु बाबा की समाधि पर मत्था टेकने पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने चावल व लड्डुओं की सवामणी, झाड़ू, तेल, नमक और प्रसाद अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं से भरा रहा। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही। पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी ने प्रवेश व निकास मार्गों पर स्वयंसेवक तैनात किए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सके।
बाबा राणाधीर सेवा समिति के प्रधान ओम प्रकाश धारनियां और सचिव अनिल सोनी ने बताया कि मेले में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति क्षेत्र की अटूट आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर नंदलाल कंबोज, मास्टर मंगल सैन, मास्टर हरविंद्र बागड़ी, आलोक बंसल, अमित लीखा, मास्टर राकेश मदान आदि भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
ऐतिहासिक कुएं पर लगी रही भीड़
मंदिर परिसर में स्थित ऐतिहासिक कुएं पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमेटी सदस्यों व पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेले में लगभग 950 से अधिक स्टॉलें सजीं। महिला श्रद्धालुओं और बच्चों ने खिलौने, शृंगार सामग्री, घरेलू सामान तथा खानपान की वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी की। दिनभर बाजार में रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
Trending Videos