{"_id":"6997478389c31433550508e0","slug":"second-accused-arrested-for-embezzling-rs-35-lakh-by-sending-it-abroad-through-donkey-route-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148909-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डंकी रूट से विदेश भेज 35 लाख हड़पने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डंकी रूट से विदेश भेज 35 लाख हड़पने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस की इकनोमिक सेल ने डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पने के मामले में दूसरे आरोपी मजिंद्र सिंह सिंह उर्फ मंत्री निवासी रत्तक, जिला करनाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से थार गाड़ी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि सुखविंद्र सिंह, निवासी गांव समैण ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उसके बेटे अंकुश को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 35 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने युवक को सीधे अमेरिका नहीं भेजा, बल्कि डंकी रूट के जरिए खतरनाक हालात में डाल दिया।
इसके बाद युवक को अमेरिका में सीमा पर पकड़ लिया गया और उसके बाद भारत डिपोर्ट कर दिया गया। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना सदर टोहाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी मामले की चल रही जांच के दौरान आरोपी मजिंद्र को गिरफ्तार किया गया है। सुखविंद्र के अनुसार उन्होंने जब इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने सही से जवाब नहीं दिया।
Trending Videos