सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Duped of by making him download an APK file

Fatehabad News: एपीके फाइल डाउनलोड करवा ठगे `95 हजार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Duped of by making him download an APK file
विज्ञापन
भट्टू कलां। मॉडल टाउन निवासी सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने एसबीआई की योनो एप अपडेट करने के नाम पर व्हाट्स एप के जरिए एपीके फाइल भेजकर उनके खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

ठगी की शिकार हुए सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट प्रकाश चंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन में एसबीआई बैंक की योनो (वाईओएनओ) एप डाउनलोड की हुई है। वह सही तरीके से काम नहीं कर रही थी। इस दौरान उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा जिसमें एप अपडेट के लिए फॉर्म भरने को कहा गया था। फॉर्म भरने के कुछ समय बाद उन्हें कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलर ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए एप अपडेट करने की बात कही। उख्त शख्स ने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड और ओपन करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके एसबीआई बैंक के खाते से अलग-अलग ट्रांजक्शन के जरिए कुल 95 हजार रुपए निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed