{"_id":"6a1c7a91abafd3e35d05c658","slug":"electricity-corporation-officials-and-employees-will-behave-cordially-with-the-public-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-154844-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी जनता से करेंगे सौहार्दपूर्ण व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी जनता से करेंगे सौहार्दपूर्ण व्यवहार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 31 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की सख्त हिदायत के बाद प्रशासन ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को पत्र जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के प्रति विनम्र व्यवहार अपनाने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एसएस रॉय ने भी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बिजली से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की अनदेखी किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एसएस रॉय ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि बिजली से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। यदि किसी कारणवश कोई अधिकारी उपभोक्ता की कॉल रिसीव नहीं कर पाता है तो वह बाद में स्वयं कॉल कर शिकायत की जानकारी लेगा और उसका समाधान सुनिश्चित करेगा। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 23 मई को डीपीआरसी हॉल में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान गांव ढाणी सांचला निवासी सुरेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के समक्ष शिकायत रखी थी कि उनके घर का कनेक्शन 24 घंटे बिजली आपूर्ति लाइन से जुड़ा हुआ है। करीब डेढ़ वर्ष पहले आई आंधी के दौरान बिजली की तार टूट गई थी, जिसे कर्मचारियों ने अस्थायी रूप से जोड़ दिया था।
कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण दो लोगों को करंट लग चुका है, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसी प्रकार गांव समैन के ग्रामीणों ने भी शिकायत करते हुए कहा था कि टोहाना बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता लोगों की समस्याएं सुनने के लिए उपलब्ध नहीं रहते तथा कर्मचारी भी ग्रामीणों को अधिकारियों से मिलने नहीं देते।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बिजली निगम के अधिकारियों को अपना व्यवहार सुधारने और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की सख्त हिदायत दी थी। अब प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-- -- -- --
इन नंबरों पर करें संपर्क
अधीक्षण अभियंता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा किसी अन्य प्रकार की बिजली संबंधी समस्या आती है तो विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1912, टोल फ्री नंबर 18001804334 तथा अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 9812201247, 9812201249 और 9813777249 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।

Trending Videos