सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man arrested for duping Rs 4.55 lakh in US-based friend's name

Fatehabad News: अमेरिका में रह रहे दोस्त के नाम पर 4.55 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 31 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping Rs 4.55 lakh in US-based friend's name
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर थाना पुलिस ने विदेश में रह रहे परिचित के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के जिला बाजपुर स्थित मुंडिया पिस्तौर निवासी गुलवेस अंसारी को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि दमकौरा निवासी भगत सिंह ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी थी।
Trending Videos

पुलिस को शिकायत में भगत बताया था कि उसके गांव का एक परिचित पिछले कई वर्षों से अमेरिका में रह रहा है। 14 जुलाई 2025 को उसके परिचित की फेसबुक आईडी से उसे पैसों की तत्काल आवश्यकता होने संबंधी संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल और विभिन्न बैंक खातों तथा क्यूआर कोड के माध्यम से उससे अलग-अलग किश्तों में कुल 4 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने अपने परिचित से संपर्क किया तो पता चला कि उसकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी थी और उसने किसी प्रकार की धनराशि नहीं मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला और उसने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में 11 सितंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed