सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Vikas, Sunita and Tamanna were the top winners in the sports competition

Fatehabad News: खेल प्रतियोगिता में विकास, सुनीता और तमन्ना रहे अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vikas, Sunita and Tamanna were the top winners in the sports competition
नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव अकादमी द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत
विज्ञापन
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव अकादमी की खेल प्रतियोगिता में धावकों और पैदल चाल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले जिसमें विकास, सुनीता और तमन्ना रानी ने अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

आयोजक एवं मुख्य कोच रघुवीर सिंह और सपना रानी ने बताया कि दौड़ और पैदल चाल स्पर्धाओं का उद्देश्य खिलाड़ियों को उत्साहित करना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारना रहा। 1600 मीटर पुरुष दौड़ में विकास ने पहला, जतिन ने दूसरा और सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, विकास द्वितीय और जतिन तृतीय रहे। महिला वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में सुनीता ने जीत हासिल की, महक ने दूसरा और अंजू रानी तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल चाल स्पर्धा में तमन्ना रानी विजेता रहीं, जबकि नेहा और आयशा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-12 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में माही, मन्नत और अनमोल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-10 वर्ग में पारस प्रथम, शिवा द्वितीय और नूर तृतीय रहे। उत्कृष्ट खेल भावना और समर्पण के लिए जसमीत तथा प्रियंका रानी को बेस्ट स्पोर्टिंग खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कमेटी के सदस्य मास्टर धर्मवीर ग्रोवर, सम्राट सागू और प्रवीण मराठा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में इंद्रजीत सिंह, अमित गोयल, मनीष, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह और गुरजीत सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो 14, 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed